फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाटों की होगी नियमित सफाई

Mon, 27 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला के तिगरी गंगा में दुग्धाभिषेक से स्वच्छता अभियान की शुरुआत करती जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
 तिगरी गंगा धाम पर घाटों की साफ-सफाई के लिए रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। साथ ही गंगा तट पर बैठक का आयोजन कर लोगों को गंगा को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। गंगा घाट की नियमित साफ सफाई कराए जाने का भरोसा दिलाया। 

जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा तट पर कूड़ा न फेंके। गंगा घाट को साफ सुथरा रखने के लिए घाटों की नियमित सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह, चौधरी सरजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान, चौधरी भूपेंद्र सिंह ने भी विचार रखे। इस मौके पर हरीश कुमार सैनी, संजीव कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति कावेंद्र सिंह, तिगरी के प्रधान नारायन सिंह यादव, खेड़की के प्रधान लखपत सिंह, सूदन सिंह, संग्राम सिंह, नरेंद्र सिंह, नन्हें उपाध्याय, भारत सिंह, कमल सिंह विश्वकर्मा, अमित त्यागी, प्रीतम सिंह, डा. दिवाकर सिंह, सतेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, मूलचंद, मुन्नू सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें