फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे तीन युवक, दो को बचाया, एक लापता

Mon, 27 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला के ब्रजघाट में ऊधमसिंह नगर के युवक के डूबने के बाद बिलखते परिजन।
विज्ञापन

विज्ञापन
 ब्रजघाट गंगा में नहाने आए तीन दोस्त गंगा में डूब गए। किसी तरह दो युवकों को बचा लिया गया। लेकिन एक युवक का अब तक कोई पता नहीं लगा है। लापता युवक ऊधमसिंह नगर के थाना जसपुर के गांव कासमपुर का निवासी है।

वह मेरठ की कंपनी में कार्यरत है। देर शाम तक रेस्क्यू टीमें उसकी तलाश कर रहीं थीं। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। जनपद ऊधमसिंह नगर के थाना जसपुर क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी 23 वर्षीय गौरव पुत्र तेजेंद्र, मेरठ की दौराला ऑर्गेनिक कंपनी में कैमिस्ट के पद पर कार्यरत था। गौरव के साथ इसी कंपनी में विनय प्रताप सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी गांव जमलापुर जनपद एटा, कपिल शर्मा पुत्र मीनू शंकर शर्मा निवासी गांव सलेमपुर गौसाई थाना गजरौला जनपद अमरोहा भी कैमिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे तीनों दोस्त बाइक से ब्रजघाट पर गंगा नहाने आए थे। तीनों ही गजरौला की ओर गंगा तट पर स्नान कर रहे थे। करीब सवा 10 बजे तीनों नहाते हुए गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों युवकों को डूबता देख गंगा तट पर शोर मच गया। तट पर मौजूद मल्लाह के परिवार के एक बच्चे ने रस्सी फेंक दी। विनय प्रताप सिंह और कपिल शर्मा ने रस्सी पकड़ ली और सही सलामत गंगा से बाहर आ गए। लेकिन गौरव गहरे में चला गया। गौरव को डूबता देख मल्लाह नाव लेकर जब तक मौके पर पहुंचे। तब तक गौरव डूब चुका था। सूचना पाकर एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर शमशाद हुसैन और ब्रजघाट पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरु कराई। परिजनों को सूचना दी। वह भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोर देर शाम तक गौरव की तलाश करते रहे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें