फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: गर्म रसगुल्लों से भरे भगोने में गिरा आठ साल का बच्चा, इलाज के दौरान हुई की मौत

Fri, 03 Jun 2022 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा

सार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डाकेवाली में आठ साल का बच्चा खेलते हुए गर्म रसगुल्लों से भरे भगोने में गिर गया। बच्चे के चीख-पुकार सुनकर परिजन वहां आए और बच्चे को निकालकर अस्पताल  में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये रसगुल्ले उसके चचेरे भाई के मुंडन संस्कार के दौरान होने वाली दावत के लिए बनवाए गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्म रसगुल्लों से भरे भगोने में गिरकर आठ वर्षीय कक्षा तीन के छात्र की मौत हो गई। ये रसगुल्ले उसके चचेरे भाई के मुंडन संस्कार के दौरान होने वाली दावत के लिए बनवाए गए थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन


ये मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डाकेवाली का है। यहां किसान महेश सिंह का परिवार रहता है। महेश सिंह के छोटे भाई वीर सिंह के बच्चे का बृहस्पतिवार को मुंडन संस्कार होना था, इसलिए दावत की तैयारियां चल रही थी। बुधवार देर शाम को ही हलवाई घर पहुंच गए थे। उन्होंने रसगुल्ले तैयार करके घर के एक कमरे में रख दिए थे। इसी बीच खेलते हुए वहां पर महेश सिंह का आठ वर्षीय बेटा हंसराज पहुंच गया।

इसी दौरान वह अचानक गर्म रसगुल्लों के भगोने में गिर गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में झुलसे बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मुंडन संस्कार को लेकर चल रहीं खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई करेगी शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हंसराज छह बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। वह कक्षा तीन का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें