घर में घुसकर कक्षा पांच की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
मामला सोमवार की रात का है। ग्रामीण की तेरह वर्षीय बेटी कक्षा पांच की छात्र है। रात में वह अपने घर में सो रही थी। बताते हैं कि पास के गांव के युवक ने घर में घुसकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य कुछ दूरी पर सो रहे थे। छात्रा ने शोर मचाया तो परिजन जाग गए। परिजनों के आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। गुस्साए परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर छात्रा से दुष्कर्म के मामले में दिलनवाज निवासी मदारीपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।