फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निजी स्कूल की बस और ई-रिक्शा टकराने से 11वीं की छात्रा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। निजी स्कूल बस और ई-रिक्शा की टक्कर में ई-रिक्शा चालक चोटिल हो गया, जबकि उसमें सवार 11वीं की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौका पाकर बस छोड़कर फरार हो गया। बस में सवार विद्यार्थी काफी देर तक डरे-सहमे रहे। घायल छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रहदरा की छात्राएं ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। गांव के ही संदीप सैनी ई-रिक्शा से छात्राओं को कॉलेज लाते-ले जाते हैं। मंगलवार सुबह छात्राएं ई-रिक्शा से कॉलेज जा रही थीं। फाजलपुर रेलवे फाटक पार करते ही सामने से निजी स्कूल की बस आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में भी विद्यार्थी सवार थे और परिचालक नहीं था। चालक ने तेजी से बस मोड़ दी, जिससे ई-रिक्शा बस से टकराकर पलट गई। चालक और छात्राएं सड़क पर जा गिरे। हादसे में 11वीं की छात्रा स्वाति गंभीर घायल हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक को भी चोट आई।
सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल छात्रा और चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी पर ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के प्रबंधक रोहताश शर्मा और प्रधानाचार्य पीजी गोस्वामी ने स्टाफ को मौके पर भेजकर जानकारी ली। बाद में संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन









अभिभावकों के कहने के बाद भी बस में नही रखा परिचालक

गजरौला। मंगलवार सुबह जिस स्कूली बस का ई-रिक्शा के साथ हादसा हुआ, उसमें मायापुरी वार्ड के पालिका सभासद अरविंद कुमार के बच्चे भी सवार थे। सभासद ने बताया कि स्कूल बस पर परिचालक नहीं रहता हैै। इस संबंध में उन्होंने और अन्य अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से कई बार कहा। बताया कि परिचालक नहीं होने से बच्चों के साथ सड़क पार करते समय हादसे का डर बना रहता है। इसके अलावा चालक को साइड बताने वाला कोई नहीं होता। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों की बात को अनसुना कर दिया। परिचालक होता तो शायद हादसा नहीं होता। हालांकि हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने सभासद व अन्य अभिभावकों को आश्वासन दिया कि बस पर परिचालक भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें