डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी व एक बेटा है। बृहस्पतिवार को परिवार के लोग गेहूं काटने खेत पर गए थे। घर पर किसान की कक्षा दस में पढ़ने वाली बेटी और उनकी बुजुर्ग मां थी। इस बीच छात्रा ने घर में टिनशेड की छत के कुंडे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद दादी टिनशेड की ओर पहुंची तो उन्होंने छात्रा फंदे पर लटकी देखा। उनके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जांच पड़ताल की। किसान ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के मुताबिक गांव का ही एक युवक छात्रा को परेशान करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।