फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल और कॉलेज में छात्र छात्राओं ने मन मोह लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गणतंत्र दिवस पर स्कूल और कॉलेज में विविध कार्यक्रम हुए। तिरंगा झंडारोहण हुआ। देशभक्ति आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राष्ट्र गान जन गण मन को एक साथ सामूहिक गान हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। दर्शकों ने तालिया बजा कर उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन

जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में झंडारोहण हुआ। प्राचार्य डॉ. वीबी बरतरिया ने कहा कि गणतंत्र दिवस सभी के लिए खास है क्योंकि गणतंत्र में सभी को एक समान अधिकार है। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य खुर्शीद हैदर जैदी ने झंडारोहण किया। हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज में चेयरमैन डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी ने वीर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रिजवाना कुलसुम, डॉ. हुस्न बानो, डॉ. संत मिश्र आदि रहे। सरदार हमीदी तालीमी चिल्ड्रेन एकेडमी में छात्रों ने सुनो गौर से दुनिया वालों सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी को गाया। इस दौरान डॉ. इफ्तिखार अनीस, रिहाना इफ्तिखार, सितारा बेगम आदि रहे। अजमत सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मदरसा आलिया सगीरन मोहल्ला कुरैशी में गोष्ठी हुई। शहनाज ने झंडारोरहण किया। प्रकाश इंटर कॉलेज में छात्रों ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज में देेशभक्ति आधारित कार्यक्रम से मन मोह लिया। प्रबंधक अतुल गुप्त ने झंडारोहण किया। राज सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शकूरपुरा में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान रियाजुद्दीन, धर्मेंद्र, अकील, नरदेव सिंह, पुष्कर सिंह, शकील अहमद आदि रहे। मुन्नी देवी एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से बरखेड़ा सादात में गणतंत्र दिवस मनाया गया।राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संरक्षक अजय टंडन ने देशभक्ति के जज्बे को सबसे जरुरी बताया। कहा कि छात्र छात्राएं खूब पढ़ाई करें। रिया चौधरी और रुसान को पुरस्कृत किया गया। एएसएम मॉडर्न एकेडमी में बच्चों ने गीत और देेशभक्ति आधारित कार्यक्रम का मंचन किया। प्रधानाचार्य आभा रस्तोगी ने कर्तव्यों के पालन पर जोर दिया। आकांक्षा, वर्षा, डोली, मेघा, अनिकेत, अर्पित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें