हसनपुर/उझारी(अमरोहा)। संभल मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार साले बहनोई की मौत हो गई पुलिस ने घायलों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया परिजनों को सूचना दे दी गई है मौत की सूचना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।
बताते हैं कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव साथलपुर निवासी 40 वर्षीय सोमपाल अपने साले हरपाल (35) निवासी गांव मोहम्मदपुर थाना नखासा जनपद संभल के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। हसनपुर संभल मार्ग पर गांव भीकनपुर शर्की के पास से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के सिर में गहरी चोट आई। सड़क पर हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर लाया गया। जानकारी मिलते ही मृतकों के रिश्तेदार अस्पताल में पहुंच गए। अस्पताल में ही लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने पंचनामा भर के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया गया है। किस वाहन से टक्कर हुई है। इसका पता नहीं चल पाया है। जांच पड़ताल कराई जा रही है। उधर, सड़क हादसे में छाले बहनों की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।