फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान शिशु की मौत, हंगामा

Thu, 13 Mar 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। श्यौनाली गांव में निवासी महिला के प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने उपचार में लापरवाही आरोप लगाकर हंगामा किया। वहीं, जच्चा की हालत भी नाजुक बनी हुई है। आरोप है कि परिजनों ने आरोपी अस्पताल संचालक की शिकायत सीएमओ से की तो धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

गांव श्यौनाली निवासी रहीम अमहद की पत्नी तरन्नम गर्भवती थी। उसने सात मार्च को प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को सरकारी अस्पताल के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने ऑपरेशन से प्रसव कराने के 16 हजार रुपये भी जमा करा लिए। इलाज के दौरान तरन्नम को गलत दवाईं और इंजेक्शन दे दिए।
जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने पेट को अधिक दबाया तो नवजात की मौत हो गई और ब्लिडिंग होने लगी। इससे महिला की तबीयत भी बिगड़ गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने महिला को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि तरन्नुम की हालत नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में परिजनों ने सीएमओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई तो अस्पताल संचालक और उसमें तैनात कर्मचारी अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि डिग्री धारकों के नाम के बोर्ड लगाकर प्रसव तक करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें