फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर पुलिसकर्मी के भाई से 58 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुलिसकर्मी के भाई को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो आरोपियों ने 58 हजार की ठगी कर ली। पैसे न लौटाने पर न्यायालय के आदेश पर थाना देहात पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद व थाना शामली के मोहल्ला बरखंडी के रहने वाले अमित कुमार अपने पुलिसकर्मी भाई विकास कुमार के साथ कलक्ट्रेट कॉलोनी में रहते हैं। अमित कुमार का आरोप है कि उसकी मुलाकात जुलाई 2020 को हरियाणा के जिला यमुना नगर के थाना रादौर क्षेत्र के गांव बुक्का रोड निवासी संजय कुमार से हुई थी। नौकरी को लेकर संजय ने पतलू यादव से मिलवाया। इन दोनों ने उसे विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी दिलाने के एवज में 80 हजार रुपये देने तय हुए। लिहाजा नौकरी पर विदेश भेजने के एवज में अपने खाते से 58 हजार की रकम दोनों आरोपियों के खातों में जमा करवाई। शेष रकम बाद में देना तय हुआ। पैसे मिलने के बाद भी जब नौकरी पर नहीं भेजा तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी पहले तो टालते रहे। बाद में पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना देहात पर शिकायत की मगर कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने 156 (3) सीआरपीसी के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश थानाध्यक्ष अमरोहा देहात को दिए। कोर्ट के आदेश पर देहात पुलिस ने संजय व पतलू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ देहात सुनील मलिक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें