फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चौधरी ग्रुप ने एचएस इलेक्ट्रिकल्स को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। श्रीबाला जी क्रिकेट एकेडमी में चौधरी ग्रुप और एचएस इलेक्ट्रिकल्स के बीच मुकाबला आखिरी ओवरों तक रोमांचक रहा। चौधरी ग्रुप ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने सात विकेट गंवाकर 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एचएस इलेक्ट्रिकल्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 144 रन बनाए। विजय गुप्ता छोटू ने 29 गेंदों में दो चौकों व चार छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन बनाए। मौसिफ खान ने 11 गेंदों में छह चौकों की मदद से 24 रन, कप्तान हाजी निजाम ने 18 और फरहत दुर्रानी ने 11 रन बनाए। दोनों रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे। चौधरी ग्रुप की ओर से रिंकू, नकुल, पीयूष और रिजवान ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में रिंकू ने 22 गेंदों में छह चौकों व एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर तेज शुरुआत दी। रिजवान ने 26 गेंदों में 35, दानिश खान ने 17 गेंदों में 27 और सुहैल ने 25 रन बनाए। अंतिम चरण में विकेट गिरने से मुकाबला रोमांचक हो गया। ऐसे में पीयूष ने सात गेंदों में एक चौका व दो छक्कों की मदद से नाबाद 17 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन

एचएस इलेक्ट्रिकल्स की ओर से विजय गुप्ता ने चार ओवर में 13 रन देकर दो और जावेद खान ने दो ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें