फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 22 शिक्षकों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शिक्षक दिवस के मौके पर विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के सजीव प्रसारण से हुई। समारोह में माध्यमिक शिक्षा के नौ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों तथा बेसिक शिक्षा के 13 शिक्षकों को अंगवस्त्र और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद एडीएम धीरेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक अंबरीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का ज्ञान देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके चरित्र, संस्कार, व्यक्तित्व और प्रतिभा को निखारने की भी जिम्मेदारी निभाते हैं। शिक्षक का आचरण बच्चों के व्यक्तित्व पर सीधा प्रभाव डालता है, इसलिए उन्हें अपनी गरिमा और मर्यादा बनाए रखते हुए पूर्ण निष्ठा से कार्य करना चाहिए। विकासखंड स्तर पर भी शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए गए। संचालन मदनपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें