फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 1.86 करोड़ रुपये से होगा चामुंडा मंदिर का कायाकल्प

Sat, 23 Aug 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला चामुंडा मंदिर पर भूमि पूजन करते पालिकाध्यक्ष व अन्य। स्रोत ईओ - फोटो : samvad
विज्ञापन
गजरौला। वंदन योजना के तहत चामुंडा मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने पूर्व विधायक हरपाल सिंह व ईओ ललित आर्य के साथ मंदिर के विश्रामगृह का विधिविधान से भूमि का पूजन किया।
विज्ञापन

नगर के चामुंडा मंदिर का चयन करने के साथ ही प्रदेश सरकार ने उसके लिए 1.87 करोड़ रुपये स्वीकृत भी कर दिए गए। जिसमें 46 लाख रुपये डीएम के खाते में आ गए हैं। मंदिर में विश्राम के लिए हॉल बनेगा। अन्य कार्य किए जाएंगे। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष ने भूमि पूजन किया। हवन में आहुतियां प्रदान कर निर्माण के लिए मंगल कामना की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि मंदिर का चयन होना बड़ी उपलब्धि है। यहां पर इंटर लॉक लगाई जाएगी। परिक्रमा पथ बनेगा। वाटर कूलर के साथ ही लाइट लगाई जाएंगी। पौधरोपण किया जएगा। बैंच बैठने के लिए। कुछ दिनों में मंदिर अपनी अलग छटा बिखेरेगा। इस मौके पर अरविंद कुमार,गुड्डू रावत, रौनकी, ब्रजेश अग्रवाल,आदेश अग्रवाल, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें