फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष के कक्ष्ा में साली ने जीजा को पीटा

Thu, 29 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष का कक्ष बुधवार को अखाड़ा बन गया। स्टाफ नर्स (साली) को अचानक कार्यालय में देख बचने के लिए पालिकाध्यक्ष के कक्ष में पहुंचे कर्मचारी को पालिकाध्यक्ष्‍ा भी नहीं बचा पाए। दोनों में खूब जूतम-पैजार हुई। इससे दफ्तर में हड़कंप मच गया। जिसे देखो वही चेयरमैन कक्ष तक चला आया। किसी तरह दूसरे कर्मचारियों ने धकियाकर दोनों को कक्ष से बाहर निकाला। पूरा मसला जानने के बाद अधिशासी अधिकारी ने जीजा को निलंबित कर दिया है। साथ ही प्रकरण की जांच जेई को सौंप दी है।
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स नगर पालिका पहुंची। जहां उसने हाथों में सैंडिल ले लिया। इसी दरम्यान निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात कर्मचारी आलोक की निगाह उस पर पड़ गई। आलोक स्टाफ नर्स का जीजा है। उससे बचने के लिए दफ्तर से निकलकर वह सीधे पालिकाध्यक्ष अफसर परवेज के कक्ष में घुस गया। यहां भी नर्स पहुंच गई। इसके बाद तो दोनों में जमकर मारपीट हुई।

नर्स की चीख पुकार सुनकर ऑफिस में खलबली मच गई। शोर सुनकर पहुंचे कर्मचारियों ने दोनों को धक्के देकर बाहर निकाला और बीच-बचाव कराया। इसके बाद कर्मियों ने युवती से पूरा मसला जाना। उसने बताया कि आलोक रिश्ते में उसका जीजा लगता है, जिसने अस्पताल में उसके साथ गाली गलौज, मारपीट की थी। सबके सामने यह हरकत की थी।
विज्ञापन


बेवजह उसने ऐसा किया है। उसकी करतूतें खोल दूं तो हंगामा हो जाएगा। बहरहाल समझाकर कर्मियों ने उसको घर भेज दिया। थोड़ी देर बाद ही चेयरमैन भी पालिका में आ गए। कक्ष में मारपीट की बात सुनते ही सन्न रह गए। संबंधित कर्मी पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें