फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रोडवेज परिसर में देव शिल्पी की जयंती मनाई

Thu, 18 Sep 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जोया रोड स्थित रोडवेज परिसर में बुधवार सुबह 11 देवी शिल्पी विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पंडित कृष्णचंद्र ने विधिविधान से हवन पूजन कराया।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय तिवारी ने हवन पूजन किया। मशीन सहित उपकरणों का पूजन किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सरफराज अहमद, धर्मेंद्र कुमार, विनोद कुमार, सतपाल सिंह, नौबाहर सिंह, विपिन कुमार, नाजिर हुसैन आदि मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के डबल लाइन में भी मशीनों का पूजन किया गया। एसडीओ शिवकुमार वर्मा व जेई जावेद शकी ने हवन किया। इस दौरान बलवीर सिंह, रामअवतार सिंह, उमेशचंद्र,अरविंद कुमार, सौरभ कुमार, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे। जोया रोड स्थित कलक्ट्रेट बिजलीघर पर विद्युत मशीनों का पूजन किया गया। अधीक्षण अभियंता इंजीनियर संजय कुमार शर्मा, एसडीओ आरके मिश्रा व जेई उदयराज ने हवन में आहुति दीं।

औद्योगिक इकाइयों में भी विश्वकर्मा जयंती की धूम
मंडी धनौरा। विश्वकर्मा जयंती पर औद्योगिक इकाइयों में पूजा अर्चना की गई। आचार्य नवीन दीक्षित ने कहा कि विश्वकर्मा सृष्टि के सबसे पहले इंजीनियर थे। निर्यातक फर्म नोरेक्स फ्लेवर में विश्वकर्मा जयंती पर पूजन किया गया। उपाध्यक्ष शशांक अग्रवाल ने मशीनों व यंत्रों की पूजा की। हवन भी किया गया। प्रसाद वितरित किया गया। राकेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, ललित कुमार आदि मौजूद थे। न्यूफार्म फ्रोजन में भी विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। प्रबंध निदेशक दिव्यांशु अग्रवाल ने मशीनों की पूजा की। यहां अंकित अग्रवाल, सचिन कुमार आदि मौजूद थे। वेव इंडस्ट्रीज में भी विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें