फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसानों ने बिजली, पानी और सड़कों के मुद्दे उठाए

Thu, 18 Sep 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने बिजली, पानी और सड़काें से जुड़े मुद्दे रखे। डीएम ने संंबंधित अधिकारियों को किसानों की शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम निधि गुप्ता वत्स ने डीसीओ को किसानों का लंबित गन्ना भुगतान जल्द कराने के निर्देश दिए। किसानों ने कहा कि बिजली विभाग के जो मीटर रीडर बिल निकालने के लिए आते हैं वह प्रत्येक माह नहीं आते हैं जिससे किसानों को अतिरिक्त चार्ज देना पड़ता है। इस पर डीएम ने अधीक्षण अभियंता को मीटर रीडरों को हर माह बिल निकालने के लिए निर्देशित करने को कहा। हर माह बिल न निकाले जाने पर कार्रवाई भी करें।

उन्होंने सभी अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की सभी समस्याओं का हल प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। शासन की मंशा है कि किसानों के समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ मिले। उन्होंने किसान दिवस में उठाए गए मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, उप निदेशक कृषि डॉ. रामप्रवेश, जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार समेत पीडब्ल्यूडी व बिजली विभाग के अधिकारी समेत किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें