फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी प्रेम और सौहार्द से मनाएं त्योहार : एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बरेली जोन अपर पुलिस महानिदेशक राजकुमार ने कहा कि सभी लोग त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द और शांतिर्पूण माहौल में मनाएं। शांति व्यवस्था में बाधा डालने वाले अराजक तत्वों के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

वह शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बकरीद, कांवड़ यात्रा आदि त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी आदित्य लांग्हे की मौजूदगी में धर्मगुरुओं व गणमान्य नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हम सब लोग एक टीम बनाकर काम करें। स्वतंत्र व निर्विघ्न रुप से संपूर्ण त्योहारों को संपन्न कराएं, ये हम सब का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि संरक्षित पशु की कुर्बानी नहीं दी जाएगी। कुर्बानी किए हुए पशुओं के ओज खुला न रहे, उसे ढक कर रखा जाए।
कहा कि भड़काऊ पोस्ट या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोई भी कोशिश करता है तो उसके साथ कड़ाई से निपटा जाएगा। श्रावण मास के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि शासन के निर्देश जो हैं, उनका पूरी तरह से पालन करना होगा। डीजे की आवाज मानक के अनुसार ही होनी चाहिए। केवल धार्मिक गाने ही बजाने होंगे। धार्मिक नारे कतई भी नहीं लगाए जाएंगे। कावड़ यात्रा में शस्त्र का प्रयोग नहीं किया जाएगा। पूरी निष्पक्षता के साथ काम करेंगे। कानून व्यवस्था बिगड़ने वाले पर गंभीर कार्यवाही की जाएगी। धर्मगुरुओं ने आश्वासन दिया कि जनपद में त्योहारों के संबंध में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव, क्षेत्राधिकारी अमरोहा, धनौरा, हसनपुर, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, पंचायत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें