अमरोहा। आईटीआई में सैद्धांतिक विषयों के लिए सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) परीक्षा का आयोजन सात अप्रैल से किया जाएगा। तीन दिन चलने वाली यह परीक्षा तीन पालियों में होगी। जिले की सभी आईटीआई की परीक्षा केवल नोडल आईटीआई संस्थान अमरोहा में होगी।
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई अमरोहा के प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि जिले के सभी सरकारी व निजी आईटीआई शिक्षण संस्थाओं की अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा के तहत सैद्धांतिक विषयों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन सात से नौ अप्रैल तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में होगा। पहली पाली सुबह नौ से 11 बजे, दूसरी पाली 12 से दो बजे व तीसरी पाली तीन से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी संस्थानों की परीक्षा नोडल आईटीआई अमरोहा में ही आयोजित होंगी।