फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha Accident: आगे चल रहे कैंटर में घुसी कार, हादसे में कार सवार युवक-युवती की हुई मौत और दो घायल

Tue, 01 Apr 2025 12:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला

सार

कैंटर में पीछे से कार घुसने से दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। धनौरा-गजरौला मार्ग पर जोगीपुरा गांव के निकट हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Amroha Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंटर में पीछे से कार घुसने से कार सवार महमूदपुर पट्टी गांव निवासी संजू और उसकी परिचित युवती की मौत हो गई। धनौरा के कटरा मोहल्ले के अजय व ब्रजेश घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


धनौरा थाना क्षेत्र के महमूद पुर पट्टी गांव निवासी संजू 35, उनकी परिचित युवती व धनौरा के कटरा मोहल्ला निवासी अजय व ब्रजेश सोमवार रात किसी काम से गजरौला आ रहे थे। सभी लोग कार में सवार थे। कार धनौरा-गजरौला मार्ग पर जोगीपुरा गांव के निकट पहुंची थी। उसके आगे कैंटर चल रहा था। बताया जा रहा है कि कार कैंटर में घुस गई। जिससे संजू व युवती की मौत हो गई। अजय व ब्रजेश घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई। 

संजू व युवती को तुरंत सीएचसी में लाया गया। यहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। गए। घायलों अजय व ब्रजेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। शव मोर्चरी पर रखवा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें