फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा की रैंकिंग में गिरावट, अमरोहा दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाईस्कूल की परीक्षा में जिले की रैंकिंग में गिरावट आ गई है। इंटर की परीक्षा मेंमंडल के जिलों में शीर्ष पर काबिज अमरोहा हाईस्कूल की परीक्षा में फिसल गया है। वह 99.48 प्रतिशत उत्तीर्ण छात्रों के साथ दूसरे स्थान पर आ गया है। फिलहाल बिजनौर शीर्ष पर है हालांकि जिले में 99.89 प्रतिशत अंक के साथ छात्र और 99.26 प्रतिशत अंक के साथ छात्राएं मंडल में शीर्ष है।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल में कुल 2,546 छात्र छात्राओं ने पंजीयन कराया था, जिसमें 2,533 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही 927 छात्राओं में 926 छात्राएं पास हुई हैं, जबकि 1,619 छात्रों में 1,607 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 99.89 प्रतिशत अंक के साथ छात्राएं मंडल के जिले में अव्वल हैं, जबकि 99.26 प्रतिशत के साथ छात्रों ने मंडल के जिलों के छात्रों को पछाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें