फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : विज्ञान के आसान पेपर से अच्छे अंकों की उम्मीद

Fri, 21 Feb 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सीबीएसई के तहत बृहस्पतिवार को दसवीं का विज्ञान का पेपर हुआ। जिले के दस केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई। पेपर में औसत दर्जे के आसान सवाल देखकर बच्चों ने संतुष्टि जाहिर की। पेपर देने से पहले परीक्षा को लेकर जो तनाव था, परीक्षा के बाद वह दूर हो गया।
विज्ञापन

धीरे-धीरे सभी बोर्ड की परीक्षाएं हो रही है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी तीन दिन बाद शुरू हो जाएंगी। बृहस्पतिवार को सीबीएसई की 10वीं कक्षा का विज्ञान विषय का पेपर हुआ। जिले में बने दस केंद्रों पर कुल पंजीकृत 3297 परीक्षार्थियों में से 17 बच्चों ने परीक्षा छोड दी। परीक्षा के बाद बच्चों ने खुश नजर आए और विज्ञान के पेपर में अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई।

- प्रश्नपत्र में सवाल अपेक्षा के अनुरूप ही थे। परीक्षा को लेकर तैयारी भी ठीक थी। समय से पहले ही पूरा पेपर हल कर दिया था। बहुविकल्पीय सवाल अंकों को बढ़ाने में मददगार होंगे। - नित्या
विज्ञापन

- जीव विज्ञान व वनस्पति का खंड आसान था। भौतिक विज्ञान के सवाल थोड़ा मुश्किल लगे, लेकिन कुल मिलाकर पेपर ठीक हुआ है। अच्छे अंक आने की उम्मीद है। - नितिन कुमार
- परीक्षा को लेकर कई महीनों से तैयारियां चल रही थी। बीस बहुविकल्पीय सवाल नंबर बढ़ाने में मदद करेंगे। साथ ही जीव विज्ञान व रसायन विज्ञान के सवाल आशा के अनुरूप ही थे। कुल मिलाकर परीक्षा की शुरुआत ठीक हुई है। - तूबा
- पेपर को लेकर जैसा सोचा था, वैसा ही आया। पूरा पेपर पढ़ने के बाद हल किया। सभी खंड के सवाल ज्यादा मुश्किल नहीं थे। हालांकि भौतिक विज्ञान के सवालों ने थोड़ा बहुत परेशान किया। लेकिन पूरा पेपर ठीक हुआ है। अच्छे अंक आएंगे। - जतिन यादव
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें