फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ऑस्ट्रेलिया में नौकरी का सपना दिखाकर 4.13 लाख की ठगी, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। ऑस्ट्रेलिया भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों से 4.13 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वीजा, टिकट और अन्य दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर रकम वसूलकर फर्जी वीजा व टिकट थमा दिए। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ितों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिस पर कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव मिलक गौसपुर निवासी शाहबाज आलम ने बताया कि गांव सरकड़ी अजीज निवासी राजकुमार ने ऑस्ट्रेलिया की एक कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद शाहबाज, साकिब निवासी सिनौरा और साकिब अली निवासी डींगरपुर ने विदेश जाने की तैयारी की। आरोप है कि राजकुमार ने उनकी मुलाकात अंकित और मोहल्ला कुरैशी निवासी नसीम से कराई। 13 जुलाई 2025 को तीनों ने अपने पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज सौंप दिए। वीजा, टिकट और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर उनसे कुल 4.13 लाख वसूल लिए गए।
कुछ दिन बाद आरोपियों ने तीनों को वीजा और टिकट देकर चंडीगढ़ बुलाया, जहां जांच में दोनों फर्जी निकले। रुपये वापस मांगने पर नसीम के परिजनों ने एक लाख का चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपियों ने रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। शिकायत पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित अदालत पहुंचे। कोर्ट के आदेश पर डिडौली पुलिस को राजकुमार, अंकित और नसीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि कोर्ट का आदेश मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें