फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नकदी-जेवर चोरी करने में विवाहिता पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने ही घर से नकदी-जेवर चोरी करने के मामले में ससुर ने पुत्रवधू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां पर एक कारोबारी का परिवार रहता है। आरोप है कि उनकी पुत्रवधू इस साल की शुरुआत से घर से नकदी और जेवरात चोरी कर रही है। लगातार घर से नगदी-जेवरात चोरी होने से सभी लोग परेशान थे। परिवार वालों ने इसकी जांच की तो पता चला कि बेटे की पत्नी ने ही पांच लाख रुपये चोरी किए हैं। इतना ही नहीं चांदी के बर्तन और जेवरात घर में काम करने वाली बाई के जरिए गिरवी रखवा दिए। जबकि उनके छोटे भाई के भी पांच हजार रुपये भी चोरी किए हैं। ससुर का आरोप है कि यह काम निश्चित रूप से बेटे की पत्नी कर रही है। इससे संबंधित ऑडियो वीडियो और हस्तलिखित कबूल नामा भी ससुर ने कोतवाली पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

ससुर कहना है कि पुत्रवधू के एक स्वीडिश पायलट के साथ संबंध हैं। उसके कहने पर ही पुत्रवधू ने कई खातों में रुपये जमा करवाए हैं। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर विवाहिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें