फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रधानाध्यापक की आत्महत्या की कोशिश में तीन शिक्षकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

साथी शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बीईओ कार्यालय चंदनपुर पर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले प्रधानाध्यापक वैभव गुप्ता के पिता की तहरीर पर तीन शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें सहायक अध्यापक हेमराज कोहली, सहायक अध्यापक नन्हे सिंह और शिक्षामित्र अजीत सिंह शामिल है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
आरोपी दोनों सहायक अध्यापकों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। उधर, मेरठ के अस्पताल में भर्ती वैभव का उपचार कराया जा रहा है। गंगेश्वरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय निरयावली भूड़ के प्रधानाध्यापक वैभव गुप्ता ने शुक्रवार दोपहर साथी शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बीआरसी चंदनपुर पर पहुंचकर जहर खा लिया था।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने विभागीय व्हाट्सएस ग्रुप पर एक नोट भी छोड़ा था। वहीं, हालत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी रहरा ले जाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था। वहां से मेरठ ले जाया गया था। मेरठ से हालत में सुधार होने पर प्रधानाध्यापक को घर लाया गया है।
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में प्रधानाध्यापक के पिता जितेंद्र गुप्ता की तहरीर पर सहायक अध्यापक हेमराज कोहली, सहायक अध्यापक नन्हें सिंह और शिक्षामित्र अजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें