फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वकील पर जानलेवा हमला करने में पांच लोगों पर केस

Sat, 05 Apr 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर में घुसकर वकील पर जानलेवा हमला करने के मामले में परिवार के ही पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमले में घायल वकील का मेरठ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


अमरोहा के मोहल्ला कोट में सुरेश चंद्र जिंदल का परिवार रहता है। उनके बेटे संजीव जिंदल का आरोप है कि 31 मार्च की रात सात बजे वह पत्नी के साथ घर पर थे। तभी उनके भाई नीरज जिंदल व राजीव जिंदल और परिवार के जतिन उर्फ जयंत जिंदल, संगीता जिंदल व रितु जिंदल घर में घुस आए और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी गले में रस्सी डालकर घर से बाहर खींच ले आए। इतना ही नहीं गले में फंदा डालकर मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर भीड़ जमा होने पर आरोपी भाग गए। घटना के बाद परिवार के लोगों ने अधिवक्ता संजीव जिंदल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि भाइयों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। घटना में नीरज जिंदल, राजीव जिंदल, जतिन उर्फ जयंत जिंदल, संगीता जिंदल और रितु जिंदल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें