फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में हुए संघर्ष में प्रधान पति समेत 20 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्माबाद में चुनावी रंजिश में हुए जातीय संघर्ष में पुलिस ने प्रधान पति समेत दोनों पक्षों के 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट में चार लोग घायल हुए थे। जिनका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्माबाद का है। यहां चुनावी रंजिश में बुधवार की शाम को दो पक्षों में जातीय संघर्ष हो गया था। एक पक्ष से श्यामलाल घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से महेश्वर दयाल त्यागी और आदर्श घायल हो गए। जमकर हंगामा हुआ था। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया था। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष से सोमदत्त, प्रधान पति श्रीओम, योगिंदर, रमेश, थान सिंह, शंकर और सतवीर जबकि दूसरे पक्ष से महेश्वर, आदर्श, पुनीत, हैप्पी, अमित, मयंक, विनीत, विनोद, मुनीश एवं चार अज्ञात समेत दोनों पक्षों के बीस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें