फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार सवारों ने किया स्टंट, वीडियो वायरल

Sun, 17 Nov 2024 03:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

तीन कार सवारों ने अपनी और राहगीरों की जान जोखिम में डाल खतरनाक स्टंट किए। युवकों ने कारों की छत पर बैठकर और कई ने खिड़की से शरीर बाहर निकाल स्टंट किया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर गंगा स्नान के दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो तिगरी मार्ग का बताया गया है। जिसमें दिख रहा है कि एक तीन कार दौड़ रही हैं। जिनमें सबसे पिछली कार में सवार युवक दोनों खिड़की पर लटक कर स्टंट कर रहे हैं। एक हाथ से खिड़की को पकड़कर गानों पर झूमने लगते हैं। वहीं, सबसे आगे की कार की छत पर बैठकर उसे दौड़ा रहे हैं। बीच वाली कार सवार भी स्टंट कर रहे हैं। इससे तिगरी गंगा मेले से लौट रहे कई श्रद्धालुओं के वाहन भी हादसे का शिकार होने से बचे। इस बीच कुछ राहगीरों ने स्टंट की घटना कैमरे में कैद कर लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुमराला चौकी इंचार्ज देशपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कार सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि कार सवारों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली में स्टंट करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट

मंडी धनौरा। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय किसान यूनियन की ओर से निकाली गई ट्रैक्टर रैली से पहले ट्रैक्टर से स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया है। कस्बा चौकी इंचार्ज ने स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


15 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन के एक गुट ने रामलीला मैदान से नगर में ट्रैक्टर रैली निकाली थी। रैली से पहले एक युवक का रामलीला मैदान में ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में तिरंगा भी बंधा था। वायरल वीडियो की जांच कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज को सौंपी गई थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें