फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियांका वाड्रा के काफिले से टकराई भाजपा नेता की कार, तीन वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। दिल्ली से रामपुर जा रही प्रियंका वाड्रा की गाड़ी के साथ जा रहे काफिले से भाजपा नेता की कार टकरा गई। कार पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष का स्टीकर लगा था। हादसे में एक के बाद एक तीन वाहन टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। कोई हताहत नहीं है। वाहनों के टकराने के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। हादसे के बाद दोनों पक्ष बगैर कार्रवाई के चल गए। किसी भी तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

यह हादसा गुरुवार सुबह हाईवे स्थित जोया में सोत नदी के पुल से निकलते ही हुआ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका वाड्रा दिल्ली में हादसे में मारे गए किसान की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए दिल्ली से रामपुर जा रही थी। उनके काफिले में गाजियाबाद, गढ़मुक्तेश्वर और मुरादाबाद के नेताओं की गाड़ियां दौड़ रही थीं। बताते हैं कि सुबह लगभग साढ़े दस बजे प्रियंका वाड्रा का काफिला जैसे ही जोया में सोत नदी से गुजरा, तभी वहीं से गुजर रही भाजपा जिला उपाध्यक्ष का स्टीकर लगी कार के चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे काफिले में शामिल दो कारें आगे-पीछे से टकरा गईं। हादसे में भाजपा नेता समेत तीन कार क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कोई घायल नहीं हुआ। वाहन टकराने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। जोया चौकी इंचार्ज पवन पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
भाजपा नेता की कार को चलाने वाले युवक ने अपना नाम प्रशांत निवासी गजरौला बताया है। इसके बाद दोनों पक्ष बगैर कार्रवाई के चले गए। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्रियंका वाड्रा के काफिले में शामिल गाड़ियां भी स्पीड में थीं। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। फिलहाल वाहन टकराने से पहले प्रियंका वाड्रा आगे निकल चुकी थीं। दोनों पक्ष बगैर कार्रवाई के चले गए। कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें