फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमानी टूटने से फ्लाईओवर की दीवार से टकराई बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार

विज्ञापन
अमरोहा जिले के गजरौला में गुरुद्वारे से पहले बने स्पीड ब्रेकर को देख अचानक ब्रेक लगाने से कमानी ट - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। अमरोहा से मथुरा जा रही अमरोहा डिपो की रोडवेज बस के चालक ने सामने स्पीड ब्रेकर को देखकर घबराकर ब्रेक लगा दिए। तेज रफ्तार बस के अचानक ब्रेक लगने से सेंटर कमानी टूट गई और बस बेकाबू होकर फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई। हादसे के दौरान बस में सवार बीस यात्रियों में चीखपुकार मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। गनीमत रही किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर रोडवेज बस स्टैंड के इंचार्ज ने पहुंचकर यात्रियों का हालचाल लिया। बाद में उन्हें बिजनौर से अलीगढ़ जाने वाली दूसरी बस में शिफ्ट कराकर भिजवा दिया। वहीं मुख्यालय के आई क्रेन ने बस को वहां से हटाया। उसकी मरम्मत कर वापस अमरोहा रोडवेज स्टैंड भिजवा दिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे यह हादसा गजरौला में चौपला पुलिस चौकी के पास रोडवेज बस स्टैंड से चंद कदमों की दूरी पर हुआ। गुरुद्वारे के पास ही पुलिस ने हाल ही में स्पीड ब्रेकर बनवाए हैं। बताते हैं कि बस की गति काफी तेज थी। अचानक सामने स्पीड ब्रेकर देख चालक घबरा गया और ब्रेक लगा दिए। तेज रफ्तार होने के कारण अचानक ब्रेक लगने से सेंटर कमानी पट्टा टूट गया और बस बेकाबू होकर फ्लाईओवर की दीवार में जा टकराई। बस टकराते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने दौड़कर बस में सवार लोगों को बाहर निकाला। रोडवेज स्टैंड इंचार्ज पदम सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में आला अफसरों को अवगत करा दिया गया है। वहीं इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि हादसा इत्तेफाकिया था। पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
तेज धमाके की आवाज सुन निकले लोग
गजरौला। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। घटनास्थल के पास ही रहने वाले निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता महेश प्रधान ने बताया कि वह मार्निंग वॉक कर रहे थे। अचानक ही हादसा होते देख उनके भी होश उड़ गए। वह आनन-फानन में बस में चढ़े और यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। बाद में अपनी गाड़ी भी मंगवा ली और यात्रियों से सीएचसी चलने को कहा लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

आधा घंटे तक लगा रहा जाम
गजरौला। रोडवेज बस स्टैंड और चौपला पुलिस चौकी के बीच सुबह हुए हादसे के कारण फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन पर एक साइड में जाम लगा रहा। नीचे से होकर दिल्ली की ओर जाने वाले छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए। वहीं चौपला की ओर से एमडीए कालोनी की ओर जाने वाले लोग भी जाम में फंसे नजर आए। हादसे की सूचना मिलने पर चौपला चौकी इंचार्ज एसआई संत कुमार भी मौके पर जा पहुंचे और जाम खुलवाया।
हादसे रोकने को ही बनवाए हैं ब्रेकर
गजरौला। चौपला पुलिस चौकी दो चौराहों के बीच हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे स्थित है। वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण यहां जाम की भी समस्या रहती है। इसके अलावा तेज रफ्तार वाहनों से आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। हाल ही में सुबह के समय मुरादाबाद की दिशा से आ रहा टैंकर कांवड़ियों के जत्थे में घुसने से बचा था। वहीं रात को रोडवेज बस और कैंटर की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद ही पुलिस ने यहां स्पीड ब्रेकर बनवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें