फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दबंगों ने फोटोग्राफर व उसके साथी से मारपीट, चार पर केस

Sun, 22 Jun 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

फोटोग्राफर शुऐब और उसके साथी को दबंगों ने घेरकर मारपीट की। आरोपियों ने गाली-गलौज भी की। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना कोतवाली डिडौली क्षेत्र में शुक्रवार की रात गांव श्यामपुर के पास की है।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव कांकर सराय निवासी शुऐब फोटोग्राफर है। वह शादी समारोह में वीडियोग्राफी करता है। घटना वाले दिन वह रात में करीब ढाई बजे साथी साहिल के साथ संभल में एक वीडियो शूट कर घर आ रहा था। आरोप है कि जब वह गांव श्यामपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के सामने से पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने घेरकर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने शुऐब व साहिल के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने कहा कि मारपीट के मामले में आरोपी जाहिद, वाहिद, खालिद व नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें