जिले में आईटीआई के पांच राजकीय संस्थानों अमरोहा, नौगांवा सादात, गजरौला, हसनपुर व गंगेश्वरी में कई ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा निजी संस्थानों में भी कई ट्रेड संचालित होती हैं। इन संस्थानों में प्रवेश को आवेदन की प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो गई थी। पहले पांच जून तक आवेदन का मौका दिया गया था, लेकिन बाद 22 जून तक आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था।
विद्यार्थी वेबसाइट www.scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के हाईस्कूल के अंकों के आधार पर स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन लखनऊ द्वारा मेरिट तैयार की जाएगी। नोडल प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि आईटीआई चलो अभियान के तहत उनकी टीम ने गांव-गांव, इटरनेट कैफे, जनसुविधा केंद्र व विद्यालयों में पहुंचकर युवाओं को अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित किया है, जिसमें बड़ी तादाद में युवाओं ने आवेदन भी किए। उन्होंने बताया कि आईटीआई के आधार पर युवा तकनीकी शिक्षा से जुड़कर नौकरी अथवा स्वरोजगार से अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।