बुरावली। बरात चढ़त के दौरान डीजे की धमक से दूल्हे के बग्गी के चालक की हार्टअटैक से मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई खादर निवासी 48 वर्षीय विजय पुत्र लल्लू सिंह घोड़ा बग्गी चलाता है। वह शादी में बरात चढ़त करवाता था। शुक्रवार की दोपहर को गांव बुरावली में बरात चढ़त के दौरान डीजे बज रहा था। इस दौरान बग्गी पर दूल्हा बैठा हुआ था। विजय घोड़े के रस्से पकड़ कर वहीं खड़ा था। विजय के अचानक सीने में दर्द और सांस लेने की शिकायत हुई। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।