अमरोहा। बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के छात्रों के ऊपर गोलीबारी की घटना की निंदा की है। कहा है कि भाजपा घटिया राजनीति पर उतर आई है। इसका परिणाम लोगों को भुगतना पड़ेगा। यह दरअसल दक्षिणपंथी नेताओं के गोली मारो का परिणाम है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार देख राजनीति के निचले स्तर पर आ गई है।
सांसद कुंवर दानिश अली ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि आज के दिन महात्मा गांधी की शहादत हुई थी। उनको मारने वाले विचारधारा के लोगों को दूसरों के विचार कत्तई पसंद नहीं है। वह हर बात को हिंसा के जरिये कुचलना चाहते हैं, जबकि अपना देश सह अस्तित्व को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने पूछा, भाजपा ऐसी घटिया मानसिकता के साथ दिल्ली का चुनाव जीतना चाहती है? सांप्रदायिकता का जहर देश के लोगों में बोया जा रहा है। उन्होंने उसके घातक परिणाम की तरफ इशारा किया।