फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSP List: बसपा ने अमरोहा लोकसभा सीट पर प्रत्याशी किया घोषित, मुजाहिद हुसैन को मैदान में उतारा, दानिश को झटका

Thu, 07 Mar 2024 06:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

बसपा ने अमरोहा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। दो बार विजयी रहे डॉ. मुजाहिद हुसैन उर्फ बाबू भाई पर फिर भी दांव लगाया है। अमरोहा सीट पर वर्तमान सांसद दानिश अली को पार्टी ने छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
अमरोहा से बसपा प्रत्याशी मुजाहिद हुसैन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के बाद अब बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मूलरूप से गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के रहने वाले डॉ. मुजाहिद हुसैन उर्फ बाबू भाई को प्रत्याशी बनाकर मैदान में भेजा है। बृहस्पतिवार को जोया में हाईवे स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइनी, नगीना सांसद व मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद गिरीश चंद ने जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह की मौजूदगी में इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


दो बार जीत हासिल करने वाली बसपा तीसरी बार जीत का ताज पहनने को मैदान में उतर आई है। इससे पहले वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में राशिद अल्वी भाजपा प्रत्याशी चेतन चौहान को हराकर चुनाव जीते थे। जबकि 2019 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी दानिश अली सांसद चुने गए थे, इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर को हराया था।

भले ही बसपा अन्य चुनाव में जीत का स्वाद नहीं चख सकी, लेकिन चार बार निर्णायक भूमिका में रही है। आंकड़ों की बात करें तो बहुजन समाज पार्टी ने 1991 में पहला चुनाव लड़ा था। इसके बाद बसपा का जन आधार बढ़ता गया। वर्ष 1999 में बसपा ने राशिद अल्बी को प्रत्याशी बनाकर मैदान में भेजा था।
विज्ञापन


इस दौरान उनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी चेतन चौहान से हुआ। इस चुनाव में राशिद अल्वी की जीत के साथ बहुजन समाज पार्टी का खाता खुल गया। राशिद अल्वी को 3,37, 919 वोट मिले थे, जबकि चेतन चौहान को 2, 44, 694 वोट हासिल हुए थे। इसके 20 साल बाद वर्ष 2019 के चुनाव में सपा और बसपा का गठबंधन हुआ।

अमरोहा लोकसभा सीट बसपा के खाते में गई और कुंवर दानिश अली को प्रत्याशी बनाकर भेजा था। इस चुनाव में भाजपा की ओर से निवर्तमान सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर मैदान में थे। कुंवर दानिश अली को 6,01, 082 वोट मिले थे, जबकि चौधरी कंवर सिंह तंवर को 5,37, 834 वोट मिले।

इस चुनाव में भी बहुजन समाज पार्टी के सिर जीत का ताज सजा। हालांकि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बहुजन समाज पार्टी ने अपने सांसद कुंवर दानिश अली को निलंबित कर दिया था। अब दानिश अली कांग्रेस से चुनाव लड़ने की जुगत में लगे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें