फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मेरे साथ धोखा हुआ है...' दिव्यांग राजू ने पुलिस से लगाई गुहार; बोला- फेरे लेकर मेरी दुल्हन हो गई फरार

Wed, 17 Jul 2024 09:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
bride - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरोहा के हसनपुर में दिव्यांग युवक मंदिर में शादी कर दुल्हन और उसके कथित परिजन फरार हो गए। शादी से पहले दिव्यांग युवक ने दुल्हन को सोने-चांदी के जेवर समेत ढाई लाख का सामान भी दिया था, वह भी ले गए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लवाली डगरोली में दिव्यांग राजू रहता है। राजू की उम्र करीब 40 के पार हो गई है, हालांकि उसकी शादी नहीं हुई है। राजू को शादी की हसरत है। सोमवार को राजू कोतवाली पहुंचा और बताया कि चार दिन पहले उसके घर नौ लोग पहुंचे। 

जिसमें एक महिला, दो पुरुष और छह बच्चे शामिल थे। महिला और पुरुषों ने कहा कि वह राजू के लिए रिश्ता लेकर आए हैं। शादी करा देंगे। शादी की बात सुनकर राजू खुश हो गया और वह शादी के लिए एकदम तैयार हो गया। राजू का कहना है कि घर में शादी का रिश्ता लेकर पहुंचे लोगों की जमकर खातिरदारी की। 
विज्ञापन


इसके बाद वह लोग राजू को दुल्हन दिखाने के लिए संभल जनपद के गवां लेकर गए। जहां एक स्थान पर राजू को लड़की को दिखाया गया। राजू ने देखकर लड़की को पसंद कर लिया और लड़की ने भी देखकर राजू को पसंद कर लिया। 

इसके अगले दिन राजू रिश्ता पक्का करने के लिए सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, मिठाई समेत ढाई लाख रुपये का सामान देकर वापस आ गया। अगले दिन दुल्हन के साथ एक मंदिर में फेरे होने के बाद राजू के साथ उसके घर आना था, लेकिन ऐन वक्त पर उसके साथ धोखा हो गया। 

 
विज्ञापन

दुल्हन और उसके कथित परिजन सब फरार हो गए। काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। कई लोगों से उनके बारे में पूछा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी उचित कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें