फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्दानी बनी छात्रा, मैजिक चालक को चप्पलों से पीटा

Sat, 27 Aug 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अगवा की गई छात्रा ने सूझ-बूझ से काम लिया और बच गई - फोटो : demo
विज्ञापन
 आए दिन अबला समझकर छात्रा से छेड़खानी मैजिक चालक को महंगा पड़ गया। ट्यूशन पढ़कर घर जाने के लिए जोया चौराहे पर सवारी वाहन का इंतजार कर रही छात्रा ने छेड़खानी पर उसे पकड़कर चप्पलों से पीटने लगी।
विज्ञापन


यह घटना देख वहां भीड़ लग गई, हिम्मत से छात्रा ने आरोपी की वीडियो भी बना ली। बाद में लोगों की मदद से आरोपी को जोया चौकी पुलिस को सौंप दिया, मगर पुलिस ने पिछली घटना से सबक लिए बगैर आरोपी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया।

रजबपुर की छात्रा जोया ट्यूशन पढ़ने आती है। आरोप है कि गजरौला से जोया तक चलने वाली मैजिक का चालक युवक आए दिन उससे छेड़छाड़ करता था। चालक रजबपुर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव का बताया जाता है। शुक्रवार शाम छात्रा जब जोया में ट्यृशन पढ़ने के बाद घर जाने के लिए जोया चौराहा पर सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी। 
विज्ञापन


इसी बीच मैजिक चालक वहां पहुंच गया और छात्रा संग छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर छात्रा का धैर्य जवाब दे गया और हिम्मत जुटाकर मैजिक चालक पर टूट पड़ी। आरोपी को पकड़ लिया और चप्पलों से उसकी पिटाई कर डाली। इस पर भीड़ लग गई, दूसरे लोगों ने भी उसे सबक सिखाया।

इस दरम्यान छात्रा ने आरोपी की वीडियो भी बना ली। छात्रा ने कहा कि वह उसे छोड़ेेेेगी नहीं। इस वीडियो को एसपी और दूसरे अफसरों को दिखाएगी। भीड़ ने धुनाई के बाद आरोपी पुलिस को सौंप दिया। हैरत की बात है कि, पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के आरोपी छोड़ दिया। वहीं एएसपी का कहना है मामला संज्ञान में नहीं आया है, जानकारी कराकर उचित कार्रवाई कराएंगे
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें