फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लालापुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Wed, 28 Oct 2026 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। रहरा थाना क्षेत्र के गांव लालापुर के जंगल में कीकर के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर एक युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


युवक की पहचान सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव कुआंडाली निवासी मजदूर ओमकार के बेटे विपिन (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच-पड़ताल की। चाचा लटूर सिंह का कहना है कि सोमवार को विपिन अपनी ननिहाल गांव बिहारीपुर में गया था। बताते हैं कि वहां पर ममेरे भाई से विपिन की कहासुनी हुई थी। मृतक पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। मृतक की मां कुसुम देवी का रो-रोकर बुराहाल है। युवक के पैर जमीन से सटे होने के कारण परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें