फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। बात बढ़ने पर फायरिंग हुई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत नाजुक होने का रेफर किया गया है। सूचना पाकर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने दो लाइसेंसी असलहे बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुनीति ने भी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर भांवर की है। गंगा खादर क्षेत्र के इस गांव में जमीन के विवाद को लेकर लखविंदर सिंह व पलविंदर सिंह के बीच विवाद हो गया। बताते हैं कि पहले तो कहासुनी हुई। आरोप है कि बात बढ़ने पर लखविंदर सिंह व उसके पुत्रों ने अपने लाइसेंसी असलहे से फायर झोंक दिया। इस दौरान बंदूक की गोली पलविंदर के पुत्र दलजीत सिंह के पेट में जा लगी। साथ ही पलविंदर की कमर में भी छर्रे लगे।
उधर दूसरे पक्ष से यादवेंद्र सिंह चोटिल हो गया। सूचना पाकर शेरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां मौके से दो असलहे बरामद कर गोली चलने वाले पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में गोली लगने से घायल हुए पीड़ित के भाई कमलजीत की तहरीर पर लखविंदर सिंह, उनके पुत्र नवजोत व यादवेंद्र सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, लखविंदर सिंह का आरोप है कि पलविंदर व उसके पुत्रों ने फायरिंग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि गंगा खादर क्षेत्र में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था जिसमें लखविंदर सिंह व उसके पुत्रों ने दूसरे पक्ष पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की है। इस घटना में एक युवक को गोली लगी है वहीं, दूसरा घायल हो गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें