फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे की अफवाह से धड़ाधड़ गिरे सर्राफा बाजार में दुकानों के शटर

Sat, 12 Nov 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
ब्लैक मनी
विज्ञापन
कालेधन को सफेद करने की सूचना पर देश भर में ज्वैलर्स के घरों व प्रतिष्ठानों पर की गई छापामारी से जनपद के सर्राफा कारोबारी घबराए हैं। दोपहर में इनकम टैक्स अफसरों के बाजार में छापे की अफवाह ऐसी फैली कि कारोबारी अपनी दुकानें बंद कर घरों में छिप गए। मोबाइल पर एक दूसरे से लोकेशन लेने में जुट गए, मगर सच्चाई पता चलने पर जान में जान आई। 
विज्ञापन

इसके बाद दुकानों पर पहुंचे। देर शाम कैबिनेट मंत्री महबूब अली बाजार में घूमे और लोगों से बेवजह फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न देने को अपील की।

500 व 1000 के नोट बंद होने के बाद काले धन को सफेद करने की कार्रवाई में लोग जुटे हैं। चूंकि काले धन को ज्वैलरी व रीयल स्टेट में खपाए जाने की आशंका है। जिस पर देश भर में आयकर व वाणिज्यकर विभाग के अफसर सर्राफा कारोबारियों के यहां छापे मार रहे हैं। हालांकि जिले में ऐसी अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है मगर ज्वैलर्स जरूर सहमे हैं। शनिवार की दोपहर अचानक अफवाह फैली कि आयकर विभाग की टीम ने दुकानों पर छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है। 

थोड़ी देर में ही ये बात पूरे सर्राफा बाजार में आग की तरह फैल गई। एक दुकान बंद होते ही अन्य के शटर धड़ाधड़ गिरते चले गए। इसके बाद व्यापारी अपने घरों को निकल गए, लेकिन फिर हिम्मत कर एकत्र हुए। पूरी स्थिति को जाना।
विज्ञापन


आस पास के इलाके के व्यापारी साथियों से भी मोबाइल फोन पर संपर्क कर छापे से संबंधित जानकारी हासिल की, मगर सबने कोरी अफवाह करार दिया। इसके पश्चात ही उनकी जान में जान आई। सभी ने दोबारा से अपने अपने प्रतिष्ठान खोल दिए। करीब दो से ढाई घंटे सर्राफा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। शाम को कैबिनेट मंत्री महबूब अली कोट चौराहे से बड़ा बाजार तक पैदल घूमे। व्यापारियों से  मिले और अपील की कि अफवाहों पर ध्यान देने की कोई जरूरत   नहीं है। अगर कोई टीम आती है तो वह भी व्यापारियों के साथ मौजूद रहेंगे। 

उधर, मंडी धनौरा में अमरोहा के एक ज्वैलर्स और एक नर्सिंग होम में आयकर विभाग की छापेमारी की शनिवार को अफवाह उड़ने लगी। इसके बाद तो धड़ाधड़ नगर के सराफा बाजार की दुकानों के शटर गिरने लगे। नतीजतन पूरा बाजार बंद हो गया। दुकानदार एक दूसरे  से छापेमारी की जानकारी कर रहे थे। ज्वैलर्स में छापेमारी को लेकर खौफ था। हालांकि कई घंटे बाद छापेमारी की बात अफवाह साबित हुई तो कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें