फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल की पिटाई का वीडियो वायरल, फंसे एबीवीपी नेता

Sat, 12 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
Whatsapp Love - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर जैसे शख्स की पिटाई का वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल करने के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह प्रमुख विपिन कुमार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। हालांकि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।  
विज्ञापन


हसनपुर क्षेत्र के एक व्हाट्सएप ग्रुप में शुक्रवार देर रात एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में खाद्य एवं रसद कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर जैसे किसी नेता पर पुलिस लाठी भांज रही थी। पिटाई का वीडियो वायरल होने की खबर अखबार में छपने के बाद कैबिनेट मंत्री के समर्थक नाराज हो गए थे। उनका कहना था कि, राजनीतिक छवि बिगाड़ने के लिए यह साजिश की गई है। मानहानि करने के मकसद से ऐसा किया गया है।

इसी को लेकर शनिवार शाम को समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष फैसल अल्वी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में फैसल अल्वी ने कहा है कि  गजरौला के फाजलपुर निवासी विपिन कुमार ने कैबिनेट मंत्री की मानहानि की है। कहा कि पिटाई के वीडियो से कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर का कोई संबंध नहीं है। वीडियो फर्जी है। कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी को नहीं बख्शा जाएगा। 
विज्ञापन



मैंने नहीं किया अपमान ः सह प्रांत प्रमुख 
एबीवीपी के प्रांत सह प्रमुख विपिन सागर ने बताया कि कमाल की पिटाई के मामले में मेरे खिलाफ तहरीर दी गई है। लेकिन मुझसे पहले यह वीडियो समाजवादी पार्टी के कई लोगों ने कई व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हो चुकी थी। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। मेरे द्वारा किसी के मान सम्मान कोई कोई ठेस नहीं पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें