फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू महिला शक्ति ने डीसीओ के सामने रखी जब्दा ताजपुर गन्ना सेंटर बदले जाने की मांग

Fri, 09 Oct 2026 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भाकियू महिला शक्ति ने नौगावां सादात के जब्दा ताजपुर में धरना देकर गन्ना सेंटर बदले जाने की मांग उठाई। ज्ञापन डीसीओ को सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना रानी ने कहा कि किसानों की मांग पूरी नहीं हुई तोे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जब्दा ताजपुर में भाकियू महिला शक्ति की तरफ से धरना दिया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना रानी ने कहा कि जब्दा ताजपुर गांव में वेब शुगर मिल धनौरा का गन्ना क्रय केंद्र था। मगर मिल प्रबंधन का किसानों के प्रति अच्छा व्यवहार नहीं है। समय पर गन्ने का उठान नहीं होता। क्रय केंद्र पर कई दिन तक तौल बंद रहती है। इस कारण गेहूं की बुवाई के लिए खेत खाली करने में परेशानी आती हैै। किसानों ने कहा कि वह इस बार वेेब शुगर मिल को किसी भी कीमत पर गन्ना नहीं देंगे। उन्होंने अपना क्रय केंद्र त्रिवेणी शुगर मिल मिलक नारायणपुर को आवंटित किया जाए। किसानों की मांग पर डीसीओ मौके पर पहुंचे और किसानों का ज्ञापन लिया। किसानों को आश्वासन दिया कि उनका सेंटर बदलवाने में साथ खड़े हैं। किसी भी किसान का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। इस मौके पर जगराम सिंह, सुनील सिंह, कामेश चौधरी, ज्योति देवी, मुनेश देवी, अरविंद सिंह, मुनेशपाल सिंह, रामकिशोर, कलुआ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें