मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन लोकहित अराजनैतिक की बैठक में चेतावनी दी गई है कि उपभोक्ता की मर्जी बगैर किसी के यहां भी स्मार्ट मीटर लगाया गया तो उनका संगठन आंदोलन करेगा। उन्होंने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को तत्काल पोस्टपेड किए जाने की मांग भी की।
ग्राम पेलीतगा में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शब्बन चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली विभाग मनमानी पर उतारू है। उपभोक्ताओं के यहां बगैर मर्जी के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी उपभोक्ता के उसकी मर्जी के बगैर स्मार्ट मीटर लगाए गए तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद भी 10 दिन तक सिलिंडर की आपूर्ति नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में छुटटा पशुओं व बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की गई। खतौनियों में अंश निर्धारण में त्रुटियों को शीघ्र दूर करने की मांग भी की गई। बैठक में केंद्र सरकार से एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने की मांग भी की गई। इस मौके पर कैलाश त्यागी, कलुवा खां, आसिफ, अशोक वर्मा, पवन कुमार, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।