फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा पालिका में सपा को भूल, जनता ने खिलाया फूल

Sat, 02 Dec 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
विज्ञापन
अमरोहा में चुनाव जीतने के बाद मतगणना स्थल पर समर्थकों के साथ खुशी मनातीं भाजपा प्रत्याशी शशि जैन।
विज्ञापन
कई साल बाद नगर पालिका परिषद की कमान भारतीय जनता पार्टी के हाथों में आई है। निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी शशि जैन ने सपा की जैबुन निसा को 817 वोटों से पराजित कर शहर में कमल खिलाया है। तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी रहीं है, जबकि चौथे व पांचवें नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी जगह बनाई है। आठवें नंबर पर कांग्रेस रही है। नल कमाल दिखा पाया और न पंजा। 
विज्ञापन

यूं तो मतदान के बाद भाजपा व सपा के बीच ही मुकाबला तय माना जा रहा था लेकिन शुक्रवार की सुबह से जब मतगणना का कार्य शुरू हुआ तो चुनावी तस्वीर और साफ हो गई। भाजपा प्रत्याशी शशि जैन ने अपनी प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी से पहले ही राउंड में हजारों की बढ़त हासिल की और अंत तक उसको कायम रखा। भाजपा प्रत्याशी को 23292 मत मिले जबकि सपा उम्मीदवार ने 22475 वोट पाए। 817 वोट अधिक पाकर भाजपा प्रत्याशी ने नगर पालिका चेयरमैन की कुर्सी कब्जा ली। 
बसपा प्रत्याशी अतिया जाफरी को 9815 मिले और तीसरे नंबर पर रहीं। निर्दलीय प्रत्याशी यासमीन को 8390 व सीमा रानी को 6751 वोट मिले। चौथे व पांचवें नंबर पर दोनों रहीं। आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन की प्रत्याशी शाहीन को 2824 व रालोद प्रत्याशी को 2312, कांग्रेस प्रत्याशी सबा खान को 2218 वोट मिले। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शाहिन को 1107 मत मिले। इसके अलावा निर्दल प्रत्याशी महजबी बेगम को 783, राना को 611, शालिनी को 474, गजाला नाज को 350, चंचल को 289, निलोफर को 166, शमीम बेगम को 108, नर्गिस जाफरी को 84, ताहिरा बेगम को 70, सरताज बेगम को 62, शबनम सुल्तान को 43, शमा परवीन को 31, उम्मे अम्मारा को 22 वोट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें