फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अमरोहा में पूर्व सांसद और एसडीएम में फिर झड़प

टीम डिजिटल/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 01 Dec 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा में हंगामे के बाद मौजूद पूर्व सांसद देवेंद्र नागपा (कोट में), पूर्व एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, सीओ और मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला


दोनों के बीच काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पूर्व सांसद ने एसडीएम को एक बार फिर धमकी दे डाली। इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल मौजूद थे। डीएम ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। 


पूर्व सांसद से नोकझोंक के बाद चुनाव आयोग से एसडीएम की शिकायत की गई है। आयोग से शिकायत के बाद तुरंत ही एसडीएम मंडी धनौरा को गजरौला नगर पालिका की मतगणना से हटाकर नौगावां सादात पर लगाया गया है। जबकि नौगावां सादात के एसडीएम को गजरौला नगर पालिका की मतगणना की जिम्मेदारी दी गई है। 


निकाय चुनाव के परिणाम में भाजपा का हाल जो भी हो, लेकिन उसके नेताओं में सत्ता की हनक सिर चढ़कर बोल रही है। अमरोहा में पूर्व सांसद और मौजूदा समय में गजरौला नगर पालिका से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं अंशु नागपाल के पति देवेंद्र नागपाल ने एसडीएम मंडी धनौरा गंभीर सिंह को चुनाव के बाद हटवाने की धमकी दे दी। 


अमरोहा के गजरौला नगर पालिका की मतगणना के दौरान पूर्व सांसद और प्रत्याशी पति देवेंद्र नागपाल खुद ही एजेंट बनकर मतगणना कक्ष में रहना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से कहा तो एसडीएम ने आपत्ति की।


उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए पूर्व सांसद को मतगणना कक्ष से बाहर कर दिया। इस पर पूर्व सांसद आग बबूला हो गए। तीखी नोकझोंक हुई। सत्ता के रौब में उन्होंने एसडीएम को धमकी दे डाली। बोले - परिणाम आ जाने दो चुनाव के बाद हटवा दूंगा। फिलहाल किसी तरह मामले को शांत किया गया है।


एसडीएम ने पूर्व सांसद को कक्ष में रहने नहीं दिया। इसके बाद पूर्व सांसद नागपाल ने उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयेाग और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से इसकी शिकायत की। आरोप लगाया कि एसडीएम ने उनसे अभद्रता की है। वह बसपा मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


आयोग से मिले निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने एसडीएम गंभीर सिंह को नौगावां सादात की मतगणना कराने की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि नौगावां सादात के एसडीएम को गजरौला की मतगणना टेबलों पर लगाया गया है।

  अमरोहा के मंडीधनौरा में डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई मतगणना अमरोहा। काउंटिंग से पहले अमरोहा जनपद के मंडीधनौरा में  भाजपा उम्मीदवार राजेश सैनी और निर्दलीय उम्मीदवार राहुल कुमार के समर्थकों में पुलिस की मौजूदगी में झड़प हो गई। दोनों के कुछ समर्थकों में इस दौरान मारपीट भी हो गई।


इससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने बीच में पड़कर मामला सुलझाया। इस झड़प के चलते करीब डेढ़ घंटे की देरी से मतगणना शुरू हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next