जनता सपा सरकार से त्रस्त है, अब उत्तर प्रदेश में बदलाव का वातावरण बन रहा है। सपा-बसपा से निराश जनता को भाजपा से ही उम्मीद है। यह बातें निफ्ट के चेयरमैन चेतन चौहान ने कही। वे स्वागत समारोह के बाद मनोज वर्मा के आवास पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इसी वजह से मथुरा कांड और कैराना जैसे हालात सामने आए हैं। अपराधियों की वजह से हिंदू और मुस्लिम पलायन कर रहे हैं। कहा कि, प्रदेश की कैबिनेट पर कटाक्ष भी किया। कहा कि, यहां पांच-पांच मुख्यमंत्री हैं।
प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि, जनता से रंगदारी वसूली जा रही है और सरकार चुप्पी साधे हुए है। मांग की कि, पलायन रोकने के लिए राज्य सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। मथुरा के जवाहरबाग की घटना प्रदेश सरकार की असफलता का उदाहरण है। आरोप लगाया कि, अपराधियों को सरकार का संरक्षण है। कैराना और मथुुरा कांड की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।