फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में गुंडाराज खत्म कर रामराज लाना चाहती है भाजपा

Sat, 19 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर में शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत करते कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को लेकर हसनपुर पहुंचे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को नुमाइश ग्राउंड में सपा और बसपा पर करारे प्रहार किए। प्रदेश की सपा सरकार पर भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कहा कि, प्रदेश में गुंडाराज कायम है। सड़कों पर हत्याएं हो रही हैं, अराजकता का माहौल है। भाजपा इसे खत्म कर रामराज लाना चाहती है। कहा कि, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर व्यवस्था में परिवर्तन होगा। भ्रष्टाचार करने वाले-गुंडे जेल की सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश में जनता पर अत्याचार किए जा रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। कहा कि, मुआवजे और चकबंदी के नाम पर किसान से छल किया गया। जनता सब जान चुकी है। कहा कि, वहीं बसपा को भी नहीं बख्शा। कहा कि, इससे पहले की बसपा सरकार ने भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। नतीजतन भ्रष्टाचारियों ने प्रदेश को खोखला कर दिया था।

अब बुआ भतीजे का खेल खत्म हो चुका है। अब प्रदेश में राम राज की जरूरत है। प्रधानमंत्री पूरे देश में रामराज चाहते हैं। इसके लिए जनता को परिवर्तन करना होगा। प्रत्याशी कोई भी हो लेकिन परिवर्तन के लिए कमल को जिताना होगा। इस दौरान केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का बखान भी किया। जनसभा से पहलेहसनपुर में परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी शुक्रवार को शब्दों की सीमा लांघ गए। जनसभा में सपा और उसकी पूर्ववर्ती बसपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। इशारों ही इशारों में दोनों दलों के प्रमुख नेताओं की नागिन और नाग से तुलना कर डाली। कहा कि, पहले प्रदेश की जनता को नागिन ने डसा और अब डस रहे नाग। 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें