फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी के बहकावे में आए मुस्लिम तो खाएंगे फिर से धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जमाल सिद्दीकी ने कहा कि मुसलमान एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बहकावे में न आएं। यदि ओवैसी पर भरोसा किया तो कौम के लोगों को फिर से धोखा ही मिलेगा। उन्होंने मुस्लिमों का उत्थान और विकास भाजपा के शासन में ही हुआ है। उन्होंने शीघ्र ही अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में निकाय चुनावों में भी अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को उतारने की रणनीति पर काम शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन

बुधवार को मुरादाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री जमाल सिद्दीकी का यहां हाईवे किनारे स्थित एक होटल में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत सह संयोजक मोहम्मद कय्यूम खान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां पत्रकारों से बातचीत में जमाल सिद्दीकी ने ओवैसी को झूठ का पिटारा करार दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी में ओवैसी पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साथ मिलकर मुस्लिम मतों को साधने की कुचेष्टा कर रहे हैं। उन्हें इसका लाभ मिलने वाला नहीं हैं। अब देश का मुस्लिम जागृत हो चुका है। ओवैसी को तो हैदराबाद में भी कौम ने नकार दिया है। इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय संयोजक हाजी जहीर अहमद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रिजवान अहमद मीर, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के रुहेलखंड प्रांत संयोजक फैसल मुमताज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा हाजी जलालुद्दीन अल्वी, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शाह आलम, फैजान कुरैशी, रामरतन सिंह, तोकिरा खान, इसराइल, अली वारिस, हाजी अब्दुल सलाम, मुजम्मिल हुसैन, हाजी फईम, कमरूद्दीन मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें