फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में हादसे-दर-हादसे, रात और सुबह सात घंटे जाम से जूझा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। घना कोहरा हादसों का सबब बना हुआ है। अलग-अलग हादसों में दस लोग घायल हो गए। वहीं रात को पांच घंटे और सुबह को दो घंटे हाईवे जाम की गिरफ्त में रहा।
विज्ञापन

हाईवे पर पहला हादसा मंगलवार की रात लगभग दस बजे भानपुर फाटक के सामने हाईवे पर वन-वे सड़क पर हुआ। यहां मुरादाबाद की दिशा में जा रही प्याज से भरी डीसीएम घने कोहरे में सड़क पर रखे अस्थायी डिवाइडर से टकरा गई। इससे डिवाइडर तिरछा हो गया। मुरादाबाद की दिशा से आ रही डीसीएम इस डिवाइडर में जा घुसी। वन वे सड़क पर दोनों दिशाओं में वाहन फंसे होने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। इसी दौरान मुरादाबाद की दिशा से आ रही स्विफ्ट गाड़ी के चालक ने वहीं खाली स्थान से निकलने की कोशिश की तो उसकी गाड़ी का बंफर डिवाइडर में फंस गया। इसके बाद हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा और चौपला पर तैनात दरोगा उपेंद्र सिंह फोर्स लेकर वहां पहुंचे। कई घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया गया। रात लगभग तीन बजे हाईवे पर यातायात सुचारुहो सका। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों समेत चार लोग आंशिक रूप से घायल हुए थे। वहीं बुधवार की सुबह घने कोहरे में लगभग छह बजे हाईवे पर शहबाजपुर डोर में सड़क किनारे खड़े टैंकर में दिल्ली की दिशा में जा रही कार जा घुसी। इसी बीच एक और कार पीछे से इसी कार में जा घुसी। हादसे में संभल निवासी मोहम्मद रजा समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। क्षतिग्रस्त वाहनों के बीच सड़क पर होने के कारण मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर भीषण जाम लग गया। लगभग आठ बजे यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें