फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय राय बोले: दुष्कर्म के आरोपियों को टिकट देती है भाजपा, यूपी जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

Mon, 25 Dec 2023 12:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सोमवार को अमरोहा जिले से यूपी जोड़ो यात्रा गुजरेगी। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पदयात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के गजरौला में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुष्कर्म के आरोपियों को टिकट देकर उनको विधायक बनाने का काम करती है। भला हो न्याय पालिका का, जिसके चलते उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधायकों पर कार्रवाई हुई। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाई।

विज्ञापन


रविवार की रात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गजरौला में पहुंचे। यहां पर एक पैलेस में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा दुष्कर्म के आरोपियों को टिकट देती है। उनको जिताकर विधानसभा में भेजती है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के कई विधायक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

न्यायपालिका ने अपना डंडा चलाया। जिसके चलते दुष्कर्म के आरोपी विधायक की सदस्यता चली गई। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही लोगों को जोड़ने के लिए यूपी जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जिसकी शुरुआत 20 दिसंबर को सहारनपुर से की गई।
विज्ञापन


अमरोहा जिले में सोमवार को 28 किमी यूपी जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान विदित चौधरी, जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया, रिजवान कुरैशी, शिव पांडे, मकसूद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें