फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ कर रहें उत्पीड़न, तेंदू बीड़ी पत्ता के कारोबारी भड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बीड़ी पत्ता व्यापार समिति ने बुधवार को डीएफओ की कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन किया। उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कहा कि अनावश्यक दबाव से कारोबार प्रभावित हो रहा है। तेंदू पत्ता किसी दूसरे प्रदेश में सप्लाई नहीं किया जाता है, लेकिन वन विभाग के डीएफओ बेवजह परेशान कर रहे हैं। डीएम उमेश मिश्र को पत्रक सौंप कर अनावश्यक दखल को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले के बीड़ी पत्ता कारोबारी बुुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आएं। उन्होंने कहा कि डीएफओ अनावश्यक दखल दे रहे हैं। जबकि वन क्षेत्र में अमरोहा शामिल नहीं है। कारोबारियों ने कहा कि गोदाम के पंजीयन के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिले से तेंदू पत्ता दूसरे प्रदेश में सप्लाई नहीं किया जाता है बल्कि दूसरे प्रदेेशों से तेंदू पत्ता को मंगाया जाता है। बताया कि हम लोग दो वर्ष से शासनादेश की मांग कर रहे हैं लेकिन डीएफओ ने उपलब्ध नहीं कराया है। वन विभाग की मनमानी का आलम यह है कि गोदाम को सील कर दिया गया है। धनउगाही से व्यापारी मुश्किल में है। विभाग के अफसर डरा धमका रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें